फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उठाएं लाभ : उपायुक्त

Tue, 17 Jun 2025 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
योजना के तहत प्रत्येक परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक मिलेगी मुफ्त बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिलावासी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं। योजना देशवासियों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। पात्र लाभार्थियों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे उन्हें मुफ्त बिजली प्राप्त होगी। जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने ये बातें कहीं।
जिला उपायुक्त ने बताया कि इच्छुक नागरिक https://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर जाकर इस योजना संबंधित आवश्यक जानकारियां ले सकते हैं और https://mnre.gov.in/ पोर्टल पर जाकर इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से सब्सिडी एवं तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाएगी। योजना के माध्यम से मुफ्त बिजली और आर्थिक बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने कहा कि योजना के तहत प्रत्येक परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त होगी। इससे प्रति वर्ष लगभग 15,000-18,000 रुपये की बचत होगी। साथ ही, अतिरिक्त बिजली को बिजली वितरण कंपनियों को बेचकर परिवार आय भी अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें