फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो दिन से नहीं लगी झाडू, शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी शहर में सफाई नहीं हुई। गलियों में कचरा पड़ा रहने से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई रही। लगातार दूसरे दिन भी 205 कर्मचारियों में से 162 हड़ताल पर रहे और उन्होंने नगर परिषद कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की बात करें तो शहर की किसी भी गली या सड़क पर झाडू नहीं लगी। वहीं, नगर परिषद कर्मचारियों के सफाई न करने से डंपिंग प्वाइंट्स पर भी कम ही कचरा पहुंचा और एजेंसी के कर्मचारी भी शहर से कम ही कचरा उठा पाए। दूसरी ओर गलियों में दो दिन से झाडू न लगने के कारण गंदगी की भरमार है और लोग बेहद परेशान हैं।
सफाई न होने से कचरा गलियों में पड़ा सड़ रहा है और इसका उठान न होने से शहरवासियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मुख्यमार्गों और वार्डों की गलियों में बने अस्थायी डंपिंग प्वाइंटों पर दिनभर कचरा सड़ता रहा। नगर परिषद अधिकारी हड़ताल की कॉल के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था करने में नाकामयाब रहे और इसका खामियाजा शहर के करीब 90 हजार लोगों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


- प्रतिदिन निकलता है 20 टन से अधिक कचरा
दो दिन की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था बेपटरी है। शहर से प्रतिदिन 20 टन से अधिक कचरा निकलता है, जिसे अब एजेंसी के वाहनों के जरिये पहले डंपिंग प्वाइंट पर और फिर कलस्टर प्लांट में पहुंचाकर निस्तारित किया जा रहा है। वीरवार से से नगर परिषद कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू की थी और तब से ही शहर में सफाई नहीं हो पाई है।


- डोर-टू-डोर उठान होने से थोड़ी राहत, तंग गलियां सेवा से अछूती
राहत की बात ये है कि नगर परिषद कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के बावजूद एजेंसी के कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर कचरे का उठान कर रहे हैं। हालांकि शहर में 50 से अधिक ऐसी तंग गलियां हैं जहां एजेंसी के वाहन नहीं पहुंच सकते हैं। इन गलियों से नगर परिषद के कर्मचारी ही रेहड़ियों से कचरे का उठान करते थे और इन गलियों से गत दो दिनों में कचरा नहीं उठा पाया।


-अधिकतर कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए और किसी भी कर्मचारी ने शहर की सफाई के लिए झाडू़ नहीं उठाई। अगर सरकार अब भी मांगों को नजरअंदाज करती है तो प्रदेश कार्यकारिणी जो निर्णय लेगी उसमें हम साथ है।
सूरज कुमार, प्रधान, नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन


कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के चलते शहर की सफाई नहीं हो पाई। जल्द ही शहरवासियों को इस समस्या से राहत दिलवा दी जाएगी। कर्मचारियों के काम पर लौटते ही उन्हें वार्डाें में सफाई के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें