फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 11 सफाई कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे

Sat, 17 May 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठकर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर स्थित नगर परिषद परिसर में शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की। इन्होंने सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। कर्मचारियों ने समाधान न होने पर राष्ट्रव्यापी स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी है।
शुक्रवार सुबह 8 बजे सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की। इसकी अध्यक्षता कर्मचारी जिला प्रधान चंद्रभान ने की। बैठक में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगें पूरी न करने पर रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने ठेका प्रथा शुरू कर कर्मचारियों की नौकरी पर संकट ला दिया है। साथ ही काफी सालों से कच्चे कर्मचारी काम कर रहे हैं, उनको अब तक पक्का नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि मासिक मानदेय में न तो बढ़ाेतरी की गई है और न ही पुरानी पेंशन बहाल की गई है। कर्मचारियों ने कहा कि अब 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। इसके बाद भी सरकार अगर संज्ञान नहीं लेती है तो कर्मचारी आगामी रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें