फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतनमान न मिलने पर सीवर सफाई कर्मियों ने एक्सईएन कार्यालय के सामने शुरू किया धरना

विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग के सीवर सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार से धरना शुरू कर दिया। एक्सईएन कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों पर ढिलाई बरतने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है और अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। इन कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

वेतनमान ने मिलने पर मंगलवार को आठ सीवर सफाई कर्मचारी व 14 सीवर मोटर ऑपरेटर वेतन न मिलने से परेशान होकर धरने पर बैठ गए। इसके चलते मंगलवार को सीवर मैनहोल सफाई और लाइनों से दूषित की पानी उठान प्रक्रिया प्रभावित रही। कर्मचारियों ने बताया कि जब वे जेई से बात करते हैं तो उन्हें आश्वासन दिया जाता है कि बिल तैयार हैं और अधिकारी न होने के चलते पेमेंट रिलीज नहीं कर पा रहे।
मंगलवार को सीवर सफाई करने वाले कच्चे कर्मचारी जनस्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते एक्सईएन कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने से उनके बच्चों का गुजर-बसर कैसे होगा। तीन माह से वे उधार मांग कर काम चला रहे हैं। दिनेश, पवन, सचिन, सुनील, राजेश, रविंद्र, हरेंद्र, सुखवीर, महेंद्र, अंकित, नरेंद्र, अशोक, योगेंद्र, सुरेंद्र और अमर सिंह ने कहा कि अधिकारियों की अनदेखी के चलते वो हड़ताल पर जाने को विवश हुए हैं। अगर जल्द इसका समाधान नहीं किया तो वो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मनोज रोहिल्ला ने कहा कि अधिकारियों के तबादले के कारण कुछ समय का वेतन रुका गया था। बिल बनाकर हमने पास करवा दिया है और एक या दो दिन में कर्मचारियों का वेतन उन्हें मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें