फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने 10.34 लाख से कराई नालों की सफाई, लोहारू रोड नाला ओवरफ्लो की समस्या बरकरार

विज्ञापन
लोहारू रोड पर ओवरफ्लो नाले से सड़क पर भरा पानी । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
मानसून सीजन में नगर परिषद ने 10.34 लाख रुपये से शहर के नालों की सफाई करवाई है। सफाई कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और बावजूद इसके लोहारू रोड पर नाला ओवरफ्लो होने की समस्या बरकरार है। लोगों का कहना है कि पिछले दो सालों से नाला ओवरफ्लो कर रहा है और नगर परिषद अधिकारी समाधान के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहे हैं। नाला अवरफ्लो होने से मेन सड़क पर दूषित पानी भर गया है। इसके कारण लोगों में नगर परिषद के खिलाफ रोष है। लोगों का कहना है कि इतने रुपये खर्च करने बाद भी नप ठीक प्रकार से समस्या का समाधान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

वार्ड-18 में लोहारू रोड नाला ओवरफ्लो होने के चलते लोगों ने मंगलवार को रोष जताया। लोहारू रोड पर सड़क के दोनों तरफ दूषित पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले ओवरफ्लो कर रहे हैं। इसके चलते दूषित पानी सड़क पर जमा है और लोग परेशान हैं। पिछले दो वर्ष से यह समस्या झेल रहे लोगों में नगर परिषद के खिलाफ रोष है। लोगों ने नप अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के आगे गंदा पानी जमा होने से उनकी ग्राहकी प्रभावित हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि ओवरफ्लो की समस्या पिछले करीब दो साल से बनी हुई है। इस संबंध में नप अधिकारियों को दर्जनों शिकायतें सौंप चुके हैं। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि दूषित पानी जमा होने से उनका दुकान के अंदर बैठना भी दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद सचिव राजेश वर्मा से सीधी बातचीत
सवाल: शहर के नालों की सफाई का टेंडर कितने लाख का है?
जवाब: टेंडर 10 लाख 34 हजार रुपये का है। यह टेंडर खट्टा ट्रेडिंग कंपनी को दिया गया था।
सवाल: कौन-कौन से नालों की सफाई हो चुकी है?
जवाब: लोहारू रोड, बस स्टैंड रोड, परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक रोड, रोहतक रोड व तिकोना पार्क से कॉलेज रोड।
सवाल: सफाई के बाद लोहारू रोड नाले की स्थिति जस की तस क्यों है?
जवाब: लोहारू चौक के समीप एनएचएआई नाला बना रही है, जिसके कारण इस नाले का कनेक्शन टूट गया है। इसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें