गांव मौड़ी में आयोजित समारोह में स्वाति फोगाट को सम्मानित करते लोग।
चरखी दादरी। गांव मौड़ी निवासी स्वाति फोगाट के सम्मान में राजकीय स्कूल में समारोह आयोजित किया गया। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 306वीं रैंक प्राप्त करने वाली स्वाति को जन चेतना विकास मंच चरखी दादरी की ओर से सम्मानित किया गया।
मंच के प्रधान डाॅ. विजय सांगवान, संरक्षण सेवानिवृत्त प्राचार्य तुलेंद्र कुमार वर्मा, सचिव सूबेदार राजेश फोगाट, सहसचिव रामफल, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, सूबेदार धर्मेंद्र बलकरा, प्राचार्य राजपाल फोगाट व सुनील दूधवा ने स्वाति को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंंच के प्रधान डाॅ. विजय सांगवान मन्दोला ने स्वाति एवं उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि में उनके योगदान के लिए विशेष बधाई दी।
डॉक्टर सुनील सनसनवाल को आगरा में मिला आयुष प्रतिभा पुरस्कार
चरखी दादरी। आगरा में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव में आयुष क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले हरियाणा से एकमात्र डॉक्टर सुनील सनसनवाल को आयुष प्रतिभा पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने डॉक्टर सुनील सनसनवाल को पिछले दस सालों के आयुर्वेद क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनको आयुष प्रतिभा पुरस्कार प्रदान किया।
इस दौरान डॉक्टर संदीप चावला और ऋषि कपूर ने रोगों की जड़ तक पहुंचने वाले आयुष आधारित उपचार को सरल शब्दों में प्रस्तुत किया। इस दौरान हरिद्वार यूनिवर्सिटी के कुलपति धर्मवीर ने आयुष को शिक्षा जगत से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।