फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बीमारी से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा

Mon, 28 Apr 2025 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-04 मृतक भजनलाल। फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-05
नगारिक अस्पताल में शव लेने का इंतजार करते मृतक के परिजन। संवाद
::::::::::::::::::::
- गांव पैंतावास कला निवासी भजनलाल लंबे से ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से थे ग्रस्त, रविवार रात को लगाया फंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव पैंतावास कला निवासी एक व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होने के कारण रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के बयान पर सदर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

जांच अधिकारी एचसी प्रदीप ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि पैंतावास कलां में भजनलाल (40) ने अपने घर में फंदा लगा लिया है। इसकी सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। बाद में टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए और शव को दादरी नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह भजनलाल के परिजनों के बयान पर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि भजनलाल मजदूरी करते थे। उनके दो बेटे हैं। लंबे समय से उन्हें ब्रेन ट्यूमर की बीमारी थी। इस कारण वह परेशान थे। इसके कारण वे अक्सर मरने की बात कहते थे। रविवार को उन्होंने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या का कदम उठा लिया। सुबह उठे तो परिजनों को कमरे में भजनलाल फंदे से लटके मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें