फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पानी-सीवरेज के अवैध कनेक्शन को लेकर होगा मकानों का सर्वे

Wed, 09 Sep 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में काफी घर ऐसे हैं जो जनस्वास्थ्य विभाग के पानी और सीवरेज नेटवर्क से वैध तरीके नहीं जुड़े हैं। बल्कि अवैध रूप से पानी व सीवर लाइन का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं शहर में मकानों की संख्या लगातार बढ़ने और बाहरी कॉलोनियों के विस्तार के साथ अब विभाग के सामने इन घरों को भी नियमित पानी-सीवरेज व्यवस्था से जोड़ने की चुनौती है। इसी को देखते हुए अब जन स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर पहुंचकर कनेक्शन बढ़ाने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने टीमें तैयार की हैं। प्रत्येक टीम में चार सदस्य होंगे। लोगों को कनेक्शन लेने की प्रक्रिया, शुल्क और उपलब्ध राहत की जानकारी भी दी जाएगी। विभाग का फोकस शुरुआत में दादरी शहर के बाहरी क्षेत्र में रहेगा।
कनेक्शन नियमित कराने पर कितनी फीस
पेयजल कनेक्शन- 1,000 रुपये
सीवरेज कनेक्शन- 500 रुपये
दोनों कनेक्शन- 1,500 रुपये
रोड कट चार्ज- अभी पूरी तरह माफ
भविष्य में रोड कट चार्ज-करीब 10,000 रुपये तक लग सकता है
अवैध कनेक्शन पर होगी कार्रवाई
अवैध कनेक्शन को नियमानुसार नियमित कराना जरूरी है। कनेक्शन मंजूर नहीं कराने पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। कनेक्शन की फीस को लेकर विभाग की ओर से उपभोक्ता को विकल्प भी दिया जा रहा है। या तो उपभोक्ता एक मुश्त पूरी राशि जमा करा दे। नहीं तो पानी-सीवरेज बिल में 10 रुपये प्रति माह चार्ज देकर भी इस राशि का भुगतान कर सकता है। इसके लिए एक हलफनामा देना पड़ेगा। नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ता को घर के बाहर मीटर लगवाना होगा और मीटर खुद लेना होगा।
विज्ञापन

बैठक में लिया फैसला
इसे लेकर विभाग के कार्यकारी अभियंता सोहनलाल की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों की अनुपालना में विभाग के उपमंडल अभियंता मुकेश ने बैठक आयोजित की। बैठक में विभागीय स्टाफ ने अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और शहर में अवैध पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शनों को नियमित करवाने को लेकर चर्चा की। अभियान का मकसद केवल नए कनेक्शन देने के साथ-साथ कनेक्शनों का पूरा रिकॉर्ड तैयार करना और अवैध कनेक्शनों को वैध व्यवस्था में लाना ही है।
वर्सन
सरकार व मुख्यालय के निर्देश पर शहर में पानी और सीवरेज के अधिक से अधिक घरों को विभागीय व्यवस्था से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए टीमें बनाई गई हैं। टीमें विभिन्न कॉलोनियों में जाकर लोगों से संपर्क करेंगी और कनेक्शन लेने की प्रक्रिया की जानकारी देंगी। मुकेश, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें