फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स ऑनलाइन पेपर सॉल्व मामले के आरोपी सन्नी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
साइट हैक कर एयरफोर्स का ऑनलाइन पेपर साल्व कराने वाले गिरोह से जुड़े डोहकी निवासी सन्नी को बाढड़ा थाना पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए कोर्ट से चार दिन के रिमांड पर लिया था और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी ने कई अहम खुलासे किए। पूछताछ के दौरान आरोपी सन्नी ने बताया कि गिरोह का मास्टर माइंड रोहतक जिला निवासी जितेंद्र सिवाच है। इसके अलावा सन्नी ने जींद निवासी सोनू का नाम भी उजागर किया था। मुख्य आरोपी जितेंद्र सहित सोनू अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी गिरफ्तारी भी गिरोह के आगे तक जुड़े तारों की परतें खोलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 22 सितंबर को एयरफोर्स एयरमैन की परीक्षा आयोजित हुई थी। दादरी सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि सात-आठ लोग बाढड़ा उपमंडल की तोता की ढाणी स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में बैठकर ऑनलाइन पेपर साल्व करवा रहे हैं। सीआईए टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी तीन गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से चार लैपटॉप, एक मोबाइल, दो रजिस्टर और वाईफाई एंटीना बरामद किया था। पुलिस ने इस संबंध में डोहकी निवासी सन्नी सहित अन्य के खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी सन्नी को गत एक अक्तूबर को गिरफ्तार किया था और दो अक्तूबर को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी सन्नी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें