फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: 5000 मीटर दौड़ में सुनीता ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 21 Feb 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सुनीता को सम्मानित करते जिला सचिव कृष्ण शास्त्री।
विज्ञापन
चरखी दादरी। कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में 16 से 19 फरवरी तक चौथी नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें सुनीता धवन ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव कृष्ण सिंह शास्त्री ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सुनीता ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया है। सुनीत वर्तमान में सांतौर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संस्कृत प्रवक्ता के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी सुनीता धवन राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पदक जीत चुकी हैं। सुनीता ने अपने इस सफलता का श्रेय अपनी सास छोटा देवी को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के जिला सचिव संजय शास्त्री, प्राचार्य अनिल कुमार, प्रवक्ता विजेंद्र सिंह, सतपाल दलाल, कृष्ण कौशिक, तनवीर, सुदेश, प्रवीण आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें