बाढड़ा सब डिविजन इकाई के चुनाव में चयनित पदाधिकारी। विज्ञप्ति
बाढड़ा। हरियाणा बिजली विभाग अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ, सब डिविजन बाढड़ा ने बुधवार को उपमंडल स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। सुक्रमपाल को अध्यक्ष और मुकेश बाढड़ा को सचिव चुना गया। कस्बे के जुई रोड स्थित 132 केवी बिजली सब स्टेशन में आयोजित इस चुनाव में राज्य कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र श्योराण, जिलाध्यक्ष दिनेश सैनी, जिला सचिव जगबीर जांगड़ा, जिला सह सचिव रविंद्र, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश रोहिल्ला, सब यूनिट अध्यक्ष संदीप जांगड़ा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
नई कार्यकारिणी में जयभगवान रोहिल्ला उपाध्यक्ष, कैलाश सह सचिव, संदीप जांगड़ा कोषाध्यक्ष, चंद्रकांत कार्यालय सचिव, मंजीत जांगड़ा प्रेस सचिव, सोमबीर सिंह संगठनकर्ता चुने गए। इसके अलावा रमेश कुमार, शीशराम, संजय बेरला, प्रदीप चांदवास और अमित कुमार दिनोदिया को सदस्य नियुक्त किया गया। संवाद