फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ढाणी फौगाट के क्रिकेटर सुखपाल फोगाट का सुपर-90 क्रिकेट लीजेंड्स लीग के लिए चयन

Wed, 18 Nov 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव ढाणी फौगाट निवासी क्रिकेटर सुखपाल फोगाट का चयन प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग सुपर-90 क्रिकेट लीजेंड्स लीग के लिए हुआ है। लीग के खिलाड़ियों के ऑक्शन में दिल्ली रॉयल्स की टीम ने सुखपाल फोगाट को खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 3 दिसंबर से 12 तक नैरोबी, केन्या में आयोजित होगी। इस लीग में देश-विदेश के कई अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। दिल्ली रॉयल्स टीम की कप्तानी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन करेंगे। ऐसे में सुखपाल फोगाट को बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
बता दें कि सुखपाल फोगाट का जन्म 10 जनवरी 1996 को हुआ। उनके पिता का नाम अजीत सिंह है। उनका पैतृक गांव ढाणी फोगाट है। पिता अजीत सिंह 2025 में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में बतौर कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं और फिलहाल खेती बाड़ी का कार्य कर रहे हैं। माता गृहिणी हैं। सुखपाल फौगाट ने अपने क्रिकेट कॅरिअर के दौरान हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी और कर्नल सीके एमडीयू ट्रॉफी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट और रणजी ट्रॉफी कैंप में भी भागीदारी की है। वह एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर होने के साथ-साथ कोचिंग और खेल प्रबंधन के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। वर्तमान में सुखपाल फोगाट सोनीपत के लिटिल एंजल्स स्कूल में हेड क्रिकेट कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें