फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जमा करें गणना प्रपत्र, एसआईआर का अहम चरण है डिजिटाइजेशन

Tue, 07 Jul 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्रों का एप के माध्यम से डिजिटाइजेशन सबसे महत्वपूर्ण चरण है। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 14 जुलाई से पहले अपने गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को अवश्य जमा करा दें।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर के नेतृत्व में सभी ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। वे गणना प्रपत्र भरवाने के साथ-साथ उनका एप पर डिजिटाइजेशन भी सुनिश्चित कर रहे हैं। अभियान के तहत 14 जुलाई तक सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाता गणना प्रपत्र पर आवश्यक जानकारी भरकर हस्ताक्षर सहित तुरंत बीएलओ को सौंपें।
विज्ञापन

जिन मतदाताओं ने अभी तक प्रपत्र जमा नहीं कराया है, वे बिना देरी किए यह प्रक्रिया पूरी करें ताकि समय पर उनका विवरण एप पर डिजिटाइज किया जा सके। उन्होंने बताया कि डिजिटाइजेशन के माध्यम से मतदाताओं के नाम, पता, आयु और अन्य जानकारियों का सत्यापन अधिक पारदर्शी और सटीक तरीके से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें