फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों ने ली आजीवन नशा न करने की शपथ

Thu, 26 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव भैरवी स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशे से दूर रहने की शपथ लेते विद्यार्थी। संव - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को नशा मुक्त भारत मुहिम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के तहत गांव भैरवी में जागरूकता रैली निकालकर युवाओं को नशे से दूरी बनाए रखने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

गांव भैरवी स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या डॉ. श्वेता ने विद्यार्थियों को नशे से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने समाज में फैलते नशे पर अंकुश लगाने के लिए युवाओं की भागीदारी को अहम बता इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा न करने और नशे के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. चंद्रभान, डॉ. नीलम, दिनेश कुमार, मोहित सांगवान, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें