एपीजे महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले लगी अभ्यर्थियों की लंबी कतार। संवाद
फोटो: 27
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले दस्तावेज की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद
फोटो: 28
दक्ष।
फोटो: 29
प्रीतम।
फोटो: 30
शक्ति सिंह।
फोटो : 31
दीपक कुमार
- 17 परीक्षा केंद्रों पर सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए किए गए इंतजाम को परीक्षार्थियों ने सराहा, बोले
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सामान्य पात्रता परीक्षा के पहले दिन की दोनों पारियों में शामिल अभ्यर्थी व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र सरल रहा। अगर किसी ने निरंतर मेहनत करते हुए तैयारी की है तो वह जरूर सफल हो जाएगा। परीक्षार्थियों ने बताया कि घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं हुईं। परीक्षा भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सबसे बड़ी राहत वाहनों की उपलब्धता से मिली। पेश है परीक्षार्थियों से बातचीत पर आधारित एक रिपोर्ट...
- व्यवस्था की कहानी, परीक्षार्थियों की जुबानी
- परीक्षा केंद्र का माहौल शांत रहा। इससे परीक्षा देने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। स्टाफ ने पूरा सहयोग किया और विनम्रता से बातचीत की। नकल रोकने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मैं व्यवस्था से संतुष्ट हूं।
-दक्ष, छितरोली
- परीक्षा के दौरान कोई भी परेशानी नहीं हुई, लेकिन पेपर आसान नहीं था। प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था की गई थी। इससे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ी।
-प्रीतम, मुंडाखेड़ा
- तैयारी करने वालों के लिए कठिन पेपर नहीं था। मैंने पेपर से पहले कोई विशेष तैयारी नहीं की थी। बावजूद इसके बेहतर परिणाम आने की संभावना है। परीक्षा के आयोजन के लिए व्यवस्था बेहतर रही। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
-शक्ति सिंह, महेंद्रगढ़
- परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था सराहनीय रही। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई दखलअंदाजी देखने को नहीं मिली। शांत माहौल में एकाग्रता के साथ परीक्षा दी। इसी प्रकार व्यवस्थाएं होनी चाहिए। हालांकि, बायोमेट्रिक प्रक्रिया में समय अधिक लगा।
-दीपक कुमार, कनीना