फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नौनिहाल गर्मी में बेहाल, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Tue, 21 May 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीप सिंह
विज्ञापन


चरखी दादरी। जिले में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। पंखे और कूलर के साथ दोपहर के समय गाड़ियों के एसी तक जवाब दे रहे हैं। ऐसी भीषण गर्मी के बीच राजकीय प्राथमिक पाठशाला के 147 विद्यार्थी काठमंडी के राजकीय कन्या स्कूल के एक छोटे कमरे और खुले मंच पर बैठकर पढ़ाई करने के लिए विवश हैं। इसका कारण पुराना भवन तोड़ने के दो साल बाद भी प्राथमिक पाठशाला का नया भवन नहीं बन पाना है।


लघु सचिवालय भवन के ठीक पीछे स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के भवन के निर्माण में शिक्षा विभाग लेटलतीफी कर रहा है। इसका खामियाजा लू व भीषण गर्मी में नौनिहालों को भुगतना पड़ रहा है। लेटलतीफी का आलम ये है कि पुराना भवन तोड़ने के दो साल बाद भी नए भवन के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

राजकीय संस्कृति मॉडल प्राइमरी स्कूल में पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक 147 बच्चों ने दाखिला लिया हुआ है। ये बच्चे राजकीय कन्या स्कूल के एक कमरे व मंच पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। कमरे का आकार बच्चों की संख्या अनुसार काफी कम है। यहां बाल वाटिका के करीब 80 बच्चों को बैठाया जा रहा है। विद्यार्थियों को 7 अध्यापक पढ़ाई करवाते हैं। बच्चों के अभिभावकों ने जिला प्रशासन से जल्दी ही स्कूल का नया भवन बनवाने की मांग की है।


2022 में तोड़ा गया था जर्जर भवन, नए में बनने हैं सात कमरे



राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल का जर्जर भवन फरवरी 2022 में तोड़ा गया था, ताकि बच्चों और स्टाफ को हादसे से बचाया जा सके। अब पुराने भवन की जमीन पर नया भवन बनना है। इस पर करीब डेढ़ करोड़ लागत आने की संभावना है। यहां विद्यार्थियों के लिए पांच कमरे बनने हैं, जबकि एक कक्ष स्कूल स्टाफ के लिए और एक स्कूल मुखिया के लिए बनना है। इसके अलावा स्कूल में पानी की टंकी और स्टाफ व विद्यार्थियों के लिए शौचालयों का निर्माण होना है।
विज्ञापन







हमने अपने मुख्यालय में भवन निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर बजट के लिए भेजा हुआ है। अभी तक बजट पास नहीं होने के कारण राजकीय मॉडल प्राइमरी स्कूल का भवन नहीं बन पाया है। बजट की मंजूरी मिलने के साथ ही भवन निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - राजकुमार शर्मा, जेई, जिला शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें