फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बस सेवा बंद होने से 8 गांवों के विद्यार्थी और ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
रोडवेज बस सेवा शुरू करवाने की मांग के लिए जीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी से गांव पैंतावास खुर्द, डोहकी, मानकावास, फतेहगढ़, साहुवास, अख्तयारपुर, गौरीपुर व चरखी के लिए रोडवेज बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। लंबे इंतजार के बाद भी बंद की गई बस सेवा बहाल नहीं हुई है। मंगलवार को बस संचालन की मांग को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीण अमरजीत सोनी, अख्तयारपुर सरपंच यशवीर, पंच संदीप, पंच सतपाल, पंच रणजीत, पारस पंच ने रोडवेज महाप्रबंधक से बस सेवा को दोबारा आरंभ करने की मांग उठाई है। इन लोगों ने बताया कि यह बस सेवा विशेष तौर पर विद्यार्थियों के लिए आरंभ की गई थी। पैंतावास कलां स्कूल में कई गांवों से काफी संख्या में विद्यार्थी पढ़ने के लिए जाते हैं। ज्ञापन में बताया गया कि बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। उन्हें पैदल या प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। जो खर्चीला व जोखिमभरा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस रूट पर बस सेवा जल्द दोबारा शुरू की जाए।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें