फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 2.95 करोड़ से 28 गांवों के श्मशान घाट का होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
 श्मशान घाट में लगी टीन शेड
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा हलके के 28 गांवों में श्मशान घाट के नवीनीकरण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। साथ ही सरकार ने नवीनीकरण कार्य के लिए 2 करोड़ 95 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही सात गांवों के कब्रिस्तान में टंकी निर्माण और हैंडपंप स्थापित करने के कार्य को भी सरकार की ओर से मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि करते हुए विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि गांव बधवाना में श्मशान घाट की चहारदीवारी के निर्माण के लिए 11.28 लाख, भोपाली में चहारदीवारी निर्माण के लिए 8.40 लाख, बिलावल में शेड निर्माण के लिए 3.73 लाख, बिंद्राबन में चहारदीवारी निर्माण के लिए 7.74 लाख व रास्ता निर्माण के लिए 3.62 लाख, डालावास में चहारदीवारी निर्माण के लिए 10.04 लाख, द्वारका में टंकी निर्माण के लिए 2.05 लाख, गोकल में शेड निर्माण के लिए 7.46 लाख, गांव गोपी में रास्ता निर्माण के लिए 14.19 लाख, गोविंदपुरा में चहारदीवारी निर्माण के लिए 9.21 लाख और टंकी निर्माण के लिए 2.80 लाख का बजट जारी किया गया है।
इसी प्रकार गांव हंसावास कलां में चहारदीवारी निर्माण के लिए 10.94 लाख और रास्ता निर्माण के लिए 7.93 लाख, काकड़ौली हुक्मी में टंकी निर्माण के लिए 2.80 लाख, काकड़ौली सरदारा में शेड निर्माण के लिए 6.45 लाख, गांव कलाली में चहारदीवारी, शेड और टंकी निर्माण के लिए 13.01 लाख, मांढी हरिया में चहारदीवारी निर्माण के लिए 12.09 लाख, कारीदास में टंकी निर्माण के लिए 2.80 लाख, गांव मौड़ी में दोनों श्मशान घाट की चहारदीवारी निर्माण के लिए 28.17 लाख, शेड निर्माण के लिए 7.46 लाख, रास्ता निर्माण के लिए 8.38 लाख और टंकी निर्माण के लिए 5.60 लाख, निहालगढ़ में चहारदीवारी निर्माण के लिए 7.74 लाख, गांव नौसवा शेड निर्माण के लिए 3.73 लाख, चहारदीवारी निर्माण के लिए 8.42 लाख और टंकी निर्माण के लिए 2.08 लाख का बजट जारी हुआ है।
विज्ञापन


गांव पंचगांव में चहारदीवारी निर्माण के लिए 2.94 लाख, पिचौपा खुर्द में चहारदीवारी निर्माण के लिए 7.74 लाख, रामबास में चहारदीवारी निर्माण के लिए 5.57 लाख, हड़ोदा कलां में चहारदीवारी निर्माण के लिए 11.54 लाख, हड़ौदी में चहारदीवारी निर्माण के लिए 12.31 लाख, श्यामकलां में चहारदीवारी निर्माण के लिए 13.60 लाख और टंकी निर्माण के लिए 2.05 लाख, सूरजगढ़ में शेड निर्माण के लिए 2.80 लाख रुपये जारी किए गए हैं। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि गांव आदमपुर स्थित कब्रिस्तान में टंकी निर्माण और हैंडपंप लगवाने के लिए 2.05 लाख, बाढड़ा कब्रिस्तान के लिए 2.17 लाख, बधवाना कब्रिस्तान के लिए 2.08 लाख, कादमा कब्रिस्तान के लिए 2.05 लाख, कासनी के लिए 2.05 लाख, लांबा में कब्रिस्तान के लिए 2.05 लाख और गांव रावलधी में कब्रिस्तान के लिए 2.05 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें