फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पेट दर्द से छात्र की मौत

Tue, 04 Nov 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के कबीर नगर में सोमवार को 18 वर्षीय छात्र की पेट दर्द होने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड 12 के कबीर नगर निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के पिता विनोद कुमार ने बताया कि वह शहर की एक निजी एकेडमी में कोचिंग लेता था। सोमवार को सुबह करीब 5 बजे उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उसके पेट में हल्का पेट दर्द हुआ, जिसके बाद उसे दादरी के सिविल अस्पताल में लेकर आए, यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिटी थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई अनिल ने बताया कि पिता विनोद के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें