फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा, 118 वाहनों की जांच, 11 के चालान

Mon, 21 Sep 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस नाकों पर वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चरखी दादरी पुलिस ने विशेष अंतरराज्यीय चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान 19-20 सितंबर की रात असामाजिक तत्वों, अपराधियों और नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए था। दादरी-लोहारू रोड स्थित नाका लाड पर रातभर जांच हुई।
विज्ञापन

डीएसपी कप्तान सिंह ने अभियान की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में कमांडो दस्ते सहित 24 पुलिसकर्मियों की टीम थी। टीम ने जिले की सीमा से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों की गहनता से जांच की। अभियान के दौरान कुल 118 वाहनों को रोककर जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहनों के चालान भी किए गए। डीएसपी कप्तान सिंह ने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधि नजरअंदाज न करने के निर्देश दिए।
संदिग्ध जानकारी तुरंत देने की अपील
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कहा कि जिले की सीमाओं को नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के लिए आसान रास्ता नहीं बनने दिया जाएगा। सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। पुलिस की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना है। उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। यह सुरक्षित और भयमुक्त समाज बनाने में सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें