फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती

Sun, 14 Apr 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में शनिवार को निजी स्कूल संचालकों की बैठक हुई। इसमें एसडीएम सुरेश कुमार ने स्कूल संचालक और प्राचार्य छात्रों की वाहन सुविधा में लापरवाही न बरतें। कनीना सड़क हादसा प्रशासन और स्कूल संचालकों के लिए बड़ा सबक है। स्कूल प्रबंधन विभाग के नियमों की अनदेखी न करें। अन्यथा प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नकारा बसों को परिवहन सिस्टम से दूर कर लें वरना प्रशासन कठोर सजा देने में कोई कोताही नहीं बरतेगा। स्कूल संचालक परिवहन विभाग के सभी नियमों का पालन करें। प्रत्येक चालक के पास लाइसेंस के अलावा बस के कागजात हों। नियम तोड़ने पर स्कूल बस चालक, संस्था प्राचार्य और बस मालिक पर कार्रवाई होगी। एसडीएम ने कहा कि डीएसपी की अगुवाई में पुलिस टीम और बीईओ की टीमें जांच अभियान शुरू कर दें।
डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि परिवहन सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूली बसों का निरीक्षण कर मामूली खामी मिलने पर मौके पर ही जब्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है। बैठक में बीईओ जलकरण, प्राचार्य अमित जाखड़, एसएचओ ओमप्रकाश, सत्यवान, सुनील सांगवान, राजकुमार डोहका, मुकेश, कृष्ण श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार से चलेगा चेकिंग अभियान
उन्होंने कहा कि सोमवार से सभी स्कूलों के कागजात और बसों की जांच अभियान चलेगा। जिस बस के कागजों में कमी मिलेगी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत वाहनों की वैधता, फिटनेस, आग बुझाने के यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, चालक वर्दी, हेल्पर समेत प्रत्येक सुविधा का निरीक्षण कर मौके पर ही रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन


स्कूलों से लिए जाएंगे शपथपत्र
एसडीएम ने बताया कि सभी निजी स्कूल संचालकों से शपथपत्र भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगातार सभी बीईओ, क्लस्टर हेड के साथ निरीक्षण अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें