फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बडेसरा में स्ट्रीट लाइटें खराब, लोगों परेशान

Sat, 29 Jun 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव बडेसरा में लगी खराब स्ट्रीट लाइट।  
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव निमड बडेसरा में पांच साल पहले जगमग योजना के तहत लगी स्ट्रीट लाइटें काफी समय से खराब हैं। जिसके कारण शाम होते ही गलियों में अंधेरा छाने लगता है। जिस कारण लोगों को रात के समय गलियों से गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण राकेश चहल, बिजेंद्र सिंह, दिलबाग, सोनू, जितेंद्र, सोमबीर, अनिल, वीरभान, प्रवीण आदि ने बताया कि करीब पांच साल पहले जगमग योजना के तहत स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी। देखरेख न होने के चलते ये पिछले काफी समय से खराब हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाइटें खराब होने से गांव में चोरी की घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है।
उन्होंने बताया कि इस बारे मेंं प्रशासन को कई दफा अवगत करवा चुके हैं, कोई समाधान नहीं हुआ हैं। ग्रामीणों की मांग है कि या तो स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाए या नई लगाई जाएं।
विज्ञापन


ग्रामीण बोले: जल्द से जल्द लाइटें ठीक करवाए अधिकारी
- गांव में जगमग योजना के तहत करीब पांच साल पहले स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी अब पिछले काफी समय से खराब हैं जिससे गलियों में अंधेरा छाया रहता है।
प्रवीण कुमार, ग्रामीण

गलियों में स्ट्रीट लाइटें शो पीस बनकर रह गई हैं। इन्हें ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। या तो इनको ठीक किया जाए या नई लाइटें लगाई जाएं।

सोमबीर श्योराण, ग्रामीण

- लाइटें खराब होने से गांव में चोरी की वारदात होने की आशंका रहती है। जिसे लोगों को आर्थिक नुकसान भय रहता है। प्रशासन से मांग है कि गांव में नईं स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं।

राकेश चहल, ग्रामीण

- स्ट्रीट लाइटें काफी समय से खराब हैं जिससे अंधेरा छाया रहता है। ग्रामीणों की मांग है कि जो लाइटें खराब हैं उनकी जगह नई लगाई जाए ताकि लोगों को सुविधा हो सके।
पंकज, ग्रामीण


करीब पांच साल पहले गांव में 50 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी जो कि अब खराब हैं। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी इनको ठीक नहीं किया जा रहा है। - कमलेश देवी, सरपंच, बडेसरा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें