फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: परेशानी का सबब बने बेसहारा पशु, राहगीरों को सताता है हमले का डर

Mon, 25 May 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी के पास मुख्य सड़क के बीच खड़ा बेसहारा पशु। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के मुख्य बाजारों व रिहायशी कॉलोनियों में घूम रहे बेसहारा पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। शहर की मुख्य सड़कों के अलावा चौक-चौराहे पर पशु बेखौफ घूमते नजर आते हैं। कई बार ये हिंसक हो जाते हैं और आसपास से गुजरने वाले लोगों को चोट तक पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व नगर परिषद की ओर से कई बार शहर को स्ट्रे कैटल फ्री (बेसहारा पशु मुक्त) बनाने की योजना पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी पशुओं की संख्या में कमी नहीं आ रही है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से शहर में घूमने वाले बेसहारा पशुओं को दूसरे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की अपील की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
नगर परिषद की ओर से शहर को स्ट्रे कैटल फ्री बनाने के लिए कई बार अभियान चलाया गया। जिसमें लाखों रुपये भी खर्च किए गए। इसके बावजूद शहर के बस स्टैंड रोड, चंपापुरी, रोहतक रोड, गीता भवन के पीछे कॉलोनी, रेलवे रोड, पुरानी सब्जी मंडी, हीरा चौक, सिंघान मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा बना रहता है।
विज्ञापन

बेसहारा पशु कई बार आपस में लड़ते हुए राहगीरों को घायल कर चुके हैं, वहीं सड़क के साथ खड़े वाहन भी इनकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो चुके है। इसके अलावा जिले में हुए हादसों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

रात में अचानक पहुंच जाते हैं सड़क के बीच

शहर के बस स्टैंड रोड, रोहतक रोड, मेन बाजार आदि की सड़कों से रात के समय दोपहिया वाहन चालकों का सफर करना जान जोखिम में डालने के बराबर है। रात के अंधेरे में पशु अचानक सड़क के बीच पहुंच जाते हैं जिससे दोपहिया वाहन चालकों को हादसों का शिकार होने का डर बना रहता है।



इन क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं की चपेट में आ चुके लोग

स्थानीय गामड़ी क्षेत्र स्थित गली में घूम रही बुजुर्ग महिला, हीरा चौक के समीप निवासी महिला, एमसी कॉलोनी में एक युवा व बुजुर्ग बेसहारा पशुओं की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद दम तोड़ चुके हैं। इनके अलावा काफी संख्या में लोग घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन




शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में छोड़ने का अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है।

-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें