फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आंधी और बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, 100 पेड़ गिरे

Sat, 14 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हड़ौदी- बिंद्रावन रोड पर टूटकर गिरा पड़ा व गुजरता थार सवार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला। दादरी क्षेत्र में जहां बादल छाए रहे, वहीं, झोझूकलां व बाढड़ा क्षेत्र के कुछ गांवों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बिंद्रावन-हड़ौदी रोड पर करीब 100 से अधिक पेड़ टूटकर गिर गए। इसके चलते यातायात व्यवस्था बाधित रही। देर शाम तक वन विभाग की टीमें गिरे पेड़ों को हटाने की कवायद में जुटी थीं।
शुक्रवार को हवा का रुख बदलने से मौसम में बदलाव आया। दोपहर तक लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। शाम को बादल छाए। 13 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पूर्वी हवा चली। कई भागों में बूंदाबांदी एवं हल्की बारिश हुई। तेज हवा की वजह से कई गांवों में हरे पेड़ उखड़ गए जबकि कुछ जगहों पर बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की बात करें तो जिले का अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 31 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री उछाल आया है जबकि 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा है। झोझूकलां व आसपास बूंदाबांदी एवं हल्की बारिश हुई। तेज हवा से कई गांवों में हरे पेड़ उखड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें