फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्टाफ और सामान तैयार, भवन मिलते ही शुरू होगा यूपीएचसी

Tue, 13 Oct 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के वाल्मीकि नगर में बना सामुदायिक भवन।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के वाल्मीकि नगर में प्रस्तावित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) को शुरू करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। केंद्र के संचालन के लिए विभाग की ओर से फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा मरीजों की जांच, देखभाल और उपचार के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। भवन में बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर उसे स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करते ही चिकित्सीय सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के करीब 18 हजार लोगों को घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
बता दे शहर के वार्ड 11,12 व 13 के लोगों को घरों के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वार्ड पार्षद विनोद नंबरदार पिछले लंबे समय से संबंधित विभागों से संपर्क बनाए हुए थे। लंबे प्रयास के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से पत्र जारी कर यूपीएचसी के लिए मंजूरी पत्र जारी किया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पत्र के आधार पर यूपीएचसी के संचालन को लेकर अपनी ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

केंद्र में मरीजों के उपचार और नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक फार्मासिस्ट, दो स्टाफ नर्स, चार एनएचएम कर्मचारी और एक अन्य कर्मचारी की डयूटी तय कर दी है। वहीं मरीजों के बैठने और चिकित्सा संबंधी कार्यों के लिए आवश्यक फर्नीचर व अन्य सामान भी तैयार कर लिया गया है। विभाग का उद्देश्य भवन उपलब्ध होते ही स्वास्थ्य केंद्र की सेवाएं शुरू करना है ताकि स्थानीय लोगों को सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़े।
भवन हस्तांतरित होने का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, केंद्र के संचालन से संबंधित विभागीय तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब यूपीएचसी भवन को स्वास्थ्य विभाग को सौंपने की आवश्यकता है। इसके लिए संबंधित वार्ड पार्षद को दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर भवन हस्तांतरित करना होगा। भवन मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग आगे की प्रक्रिया पूरी कर केंद्र को शुरू कर सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से आवश्यक संसाधन और कर्मचारी उपलब्ध हैं। इसलिए भवन हस्तांतरित होने के बाद सेवाएं शुरू करने में मदद मिलेगी।

स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत
वाल्मीकि नगर में यूपीएचसी शुरू होने से आसपास की आबादी को प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जांच और दवाओं से संबंधित सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। फिलहाल सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लोगों को दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों तक जाना पड़ता है जिससे समय और आने-जाने का खर्च बढ़ता है। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को नजदीक चिकित्सा सुविधा मिलने से लाभ होगा। केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता से मरीजों को शुरुआती उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी मिल सकेगा।

वर्सन:
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वाल्मीकि नगर में यूपीएचसी शुरू करवाने के लिए हमने अपने स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संबंधित पार्षद जब भी स्वास्थ्य विभाग को भवन में बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित हस्तांतरित दस्तावेज हमें उपलब्ध करवा देंगा, हम चिकित्सीय शुरू करवा देंगे। -डॉ. सुमन तंवर, कार्यवाहक सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें