फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डोहका हरिया में 10 एकड़ भूमि पर खेल स्टेडियम बनकर तैयार, कल होगा शुभारंभ

Thu, 18 Dec 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव डोहका हरिया में खेल स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। गांव में 10 एकड़ पंचायत भूमि पर ग्रामीणों के सहयोग से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल स्टेडियम का निर्माण पूरा हो गया है। वीरवार को स्टेडियम का शुभारंभ होगा और पहले दिन मैच भी आयोजित होंगे। ग्रामीणाें और खेल जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि यह स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं, सुंदरीकरण और अंतरराष्ट्रीय स्तर की संरचना के साथ जिले में खेल प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

सभी खेलों की उपलब्ध होंगी सुविधाएं : खिलाड़ी लंबे समय से बेहतर खेल मैदान और प्रशिक्षण सुविधाओं की मांग कर रहे थे। इस आवश्यकता को देखते हुए गांव में स्टेडियम निर्माण का फैसला लिया गया। यहां खिलाड़ियों के लिए कुश्ती, एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वालीबाल, खो-खो सहित कई खेलों के लिए अलग-अलग ट्रैक और मैदान उपलब्ध होंगे। मैदान को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि खिलाड़ी मौसम और समय की बाधाओं से मुक्त होकर अभ्यास कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें