फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लड़कों की 400 मीटर दौड़ में मनीष तो लड़कियों के वर्ग में मीनू विजेता

Fri, 28 Feb 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में भाग लेतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
फोटो 10
विज्ञापन

गोला फेंक स्पर्धा में भाग लेता प्रतिभागी। संवाद
फोटो 11
महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में भाग लेतीं छात्राएं। संवाद
फोटो 12
विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते एसपी अर्श वर्मा व अन्य। संवाद


- दादरी स्थित जनता महाविद्यालय में दो दिवसीय 44वीं वार्षिक खेल स्पर्धा के पहले दिन हुए रोचक मुकाबले, एसपी अर्श वर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय 44वीं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पहले दिन युवाओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में अपना हुनर दिखाया। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में अंकित और लड़कियों के वर्ग में मीनू विजेता बनीं।
शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र कादयान ने बताया कि प्रतियोगिताओं के उद्घाटन सत्र पर एसपी अर्श वर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक देवदत्त आर्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह, प्रबंधन समिति के सदस्य आईसी जैन व ओमप्रकाश यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अर्श वर्मा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे की प्रवृत्ति से बचें और साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें।
लड़कों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंकित, मनीष व कुणाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अंकित प्रथम, मनीष द्वितीय और मनदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में मनीष प्रथम, अंकित द्वितीय व राहुल तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में राहुल, आकाश, योगेश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- 5000 मीटर दौड़ में राहुल बना विजेता
5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राहुल, मनदीप, साहिल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में अंकित, कुणाल व मनीष ने क्रमशः पहले दिन स्थान हासिल किए। शॉटपुट प्रतियोगिता में कमल सोनी, योगेश व अगस्त्य ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अगस्तय ने प्रथम, हर्ष ने द्वितीय और मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

- लड़कियों के वर्ग में ये रहे परिणाम
लड़कियों की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मीनू ने प्रथम, आकांक्षा ने द्वितीय और सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अनीता, आकांक्षा और तनु ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट प्रतियोगिता में अन्नु ने प्रथम, आकांक्षा ने द्वितीय उर्वशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थ्री लेग प्रतियोगिता में रेखा एवं ज्योति की जोड़ी ने प्रथम, आकांक्षा और मीनू की जोड़ी द्वितीय, तन्नु और सोनिया की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और हिना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अन्नु ने प्रथम, आकांक्षा ने द्वितीय, ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में मीनू, अनीता आकांक्षा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें