फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खेल और शिक्षा से संवरेगा भविष्य, नशे व अपराध पर लगेगा पूर्ण विराम

Tue, 03 Nov 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए पुलिसकर्मी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल और दुर्गा शक्ति टीम ने मंगलवार को विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चांगरोड़ में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई नरेंद्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं लेकिन नशे जैसी सामाजिक बुराई उनके सपनों और उज्ज्वल भविष्य को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार के नशे, गलत संगत और बहकावे से दूर रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करें और शिक्षा, खेलकूद व राष्ट्र निर्माण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। खेल और शिक्षा ही युवाओं को सही दिशा देकर उनका भविष्य संवार सकते हैं। कार्यक्रम में एएसआई राहुल फोगाट ने तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को सचेत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी या ओटीपी साझा न करें और सोशल मीडिया का इस्तेमाल पूरी सतर्कता के साथ करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें