फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्पेशल स्टॉफ ने उद्घोषित आरोपी पकड़ा

Thu, 29 Jan 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस के स्पेशल स्टॉफ ने वर्ष 2016 में दर्ज एक प्राथमिकी में फरार उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेम सिंह उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गांव बमनेटा का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2016 में नाकेबंदी के दौरान तेज गति से ओवरलोड ट्रक को चलाने के कारण आरोपी को काबू किया गया था। उसके खिलाफ सिटी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी प्रेम सिंह ने पुलिस को अपना नाम हीरालाल बताया और अपने भाई हीरालाल का ड्राइविंग लाइसेंस, आईडी पेश कर दिए। मामले में तारीख पर गैर हाजिर होने के कारण चरखी दादरी कोर्ट ने उसे उद्घोषित करार दे दिया था।
मंगलवार को प्रभारी स्पेशल स्टाफ उप निरीक्षक सतीश कुमार ने फरार आरोपी प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा जालसाजी कर अपने भाई के दस्तावेज पेश करने पर सिटी पुलिस थाने में मंगलवार को एक और प्राथमिकी दर्ज की गई। पूछताछ के बाद बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें