चरखी दादरी। जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज गांव नौरंगाबास जाटान का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी मनोज वर्ष 2019 में झोझू कलां पुलिस थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के मामले में फरार चल रहा था। तारीख पेशी पर गैर हाजिर होने के कारण पांच फरवरी 2026 को दादरी न्यायालय ने उसे उद्घोषित करार दिया था। स्पेशल स्टाफ प्रभारी एसआई सतीश और उनकी टीम ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।