फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रूदड़ौल के बॉक्सर उदय सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Wed, 15 Apr 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पदक विजेता बॉक्सर उदय सिंह। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव रूदड़ौल निवासी और शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग अकादमी हांसी के बॉक्सर उदय सिंह ने नागपुर में पांच से 11 अप्रैल तक आयोजित सातवीं अंडर-17 राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। वे कोच विनय कुमार से प्रशिक्षण लेते हुए अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले उदय सिंह ने रोहतक में 23 से 26 मार्च तक आयोजित पांचवीं जूनियर राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता था। उदय सिंह ने अपने दिवंगत दादा स्वर्गीय कर्मपाल सिंह के सपनों को साकार करते हुए रूदड़ौल गांव को गौरवान्वित किया है। गांव में उनकी इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों व खेल प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें