फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार के तहत ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर लगेंगे विशेष शिविर

Fri, 11 Sep 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला में सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर प्रत्येक गतिविधि का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रभाव सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला उपायुक्तों के साथ वीसी से बैठक की।
विज्ञापन

जिला की ओर से उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देशों पर सीईओ जिला परिषद विजेंद्र हुड्डा ने तैयारियों की जानकारी दी। वीसी में एसडीएम डाॅ. विरेंद्र सिंह व आशीष सांगवान और सीटीएम सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
वीसी के बाद अधिकारियों ने 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक आयोजित किए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान की प्रभावी क्रियान्विति एवं सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभियान की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों से अभियान के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों उनकी रूपरेखा व प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की बेहतर योजना बनाने तथा सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। अभियान का उद्देश्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक सहायता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शिविरों एवं सेवा गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
सेवा संकल्प के माध्यम से सेवा कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास की कहानियों को नुक्कड़ नाटकों के जरिए आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इन कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल-कॉलेज, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा। वहीं, 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन का उत्सव आयोजित होगा, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, माताओं, पोषण, स्वास्थ्य और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। एक माह तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान 17 अक्तूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य सुशासन सेवा संवाद के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें