फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 14 से 17 जुलाई तक लगेंगे विशेष कैंप, लाडो लक्ष्मी व सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के होंगे आवेदन

Tue, 14 Jul 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग 14 से 17 जुलाई तक विशेष शिविर आयोजित करेगा।
विज्ञापन

इन शिविरों में पात्र लाभार्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और आवश्यक दस्तावेज पूरे होने पर मौके पर ही उनका ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जाएगा। पिछरी कष्ट निवारण समिति की बैठक में समिति के सदस्यों ने बैठक में इस मांग को उठाया था जिसके बाद मंत्री अरविंद शर्मा ने रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए थे।
चार खंडों में लगेंगे कैंप
जिले के चारों खंडों में सुबह 10 बजे से विशेष कैंप लगाए जाएंगे। 14 जुलाई को झोझू कलां स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय में, 15 जुलाई को बाढड़ा बीडीपीओ कार्यालय में, 16 जुलाई को बौंद कलां बीडीपीओ कार्यालय में तथा 17 जुलाई को दादरी बीडीपीओ कार्यालय में शिविर आयोजित होंगे। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर पात्र लाभार्थियों के आवेदन भरने, दस्तावेजों की जांच करने और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने में सहायता करेंगे।
विज्ञापन


जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें
जिन महिलाओं के दस्तावेजों में किसी प्रकार की त्रुटि है या वह आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रही हैं तो शिविर में समाधान करवा सकती हैं। अधिकारियों ने पात्र लोगों से अपील की है कि वे अपने साथ परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, मोबाइल नंबर तथा योजना से संबंधित आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि पर संबंधित कैंप में पहुंचें, ताकि आवेदन प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।
महज 23 हजार के हुए वेरिफिकेशन
जिले में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए अब तक 37,100 संभावित पात्र महिलाओं की पहचान की गई है। इनमें से करीब 23 हजार महिलाओं के आवेदन ही अब तक सत्यापित (वेरिफाई) हो पाए हैं जबकि बड़ी संख्या में महिलाएं अभी भी सत्यापन और आवेदन प्रक्रिया से बाहर हैं। ऐसे में विभाग का लक्ष्य विशेष शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन कराना और लंबित सत्यापन कार्य को तेजी से पूरा करना है।
वर्जन:
जिन पात्र लाभार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है या जिनके आवेदन किसी कारणवश लंबित हैं, वे इन विशेष शिविरों का लाभ उठाकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विभाग को उम्मीद है कि इन शिविरों से लाडो लक्ष्मी योजना के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ भी अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक पहुंच सकेगा। - जितेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें