फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए महाविद्यालय में विशेष शिविर आयोजित

Fri, 14 Aug 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अतिथिगण। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय मांढी हरिया में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. योगेश जांगड़ा की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य योगेश सांगवान ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होती है और प्रत्येक पात्र युवा को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जिनकी आयु 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे महाविद्यालय से फॉर्म-6 प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों सहित शीघ्र जमा करवाएं, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
विशेष शिविर में बीएलओ अनिल शास्त्री ने विद्यार्थियों को फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा आवेदन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान करते हुए समय पर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार ने मुख्य अतिथि प्राचार्य योगेश सांगवान तथा बीएलओ अनिल शास्त्री का विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें