फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लाडो लक्ष्मी योजना के दस्तावेजों में सुधार के लिए बाढ़ड़ा में लगा विशेष कैंप, 60 महिलाओं को मिला लाभ

Wed, 15 Jul 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शिविर में लोगों के दस्तावेजों को दुरूस्त करते कर्मचारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढ़डा। जिला समाज कल्याण विभाग और नागरिक संसाधन सूचना विभाग की ओर से बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय बाढ़डा में लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप आयोजित किया गया। कैंप का उद्देश्य योजना से जुड़ी दस्तावेजी त्रुटियों को दूर कर पात्र महिलाओं को समय पर लाभ दिलाना था।
विज्ञापन

कैंप में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान 40 लाभार्थियों की रुकी हुई पेंशन एवं योजना संबंधी दस्तावेज में त्रुटियों का सुधार किया गया जबकि 20 नई महिलाओं के आवेदन भी स्वीकार कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।
जोनल प्रबंधक सुनील धनखड़ ने बताया कि कैंप में अधिकांश समस्याएं दस्तावेज में नाम, आधार, बैंक खाते की जानकारी, पारिवारिक विवरण तथा अन्य तकनीकी त्रुटियों से संबंधित थीं। कर्मचारियों ने मौके पर ही इन त्रुटियों का समाधान कर आवश्यक संशोधन किए, ताकि पात्र महिलाओं को बिना किसी बाधा के योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कैंप में प्रदीप तंवर (लेखाकार), प्रमोद कुमार (लिपिक), कंप्यूटर ऑपरेटर अमरजीत और नवीन सहित विभागीय कर्मचारियों ने लाभार्थियों का मार्गदर्शन किया और आवश्यक दस्तावेज की जांच कर आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया।
कर्मचारियों ने महिलाओं से अपील की कि योजना का लाभ लेने के लिए अपने सभी दस्तावेज सही एवं अद्यतन रखें। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है और इस प्रकार के कैंप आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें