फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन समस्याओं का निदान करवाना प्राथमिकता : सुनील

Sat, 26 Apr 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शुक्रवार को कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक सुनील सांगवान।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता दादरी हलका के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के अंदर ऐसी सरकार सत्ता में काबिज है जो शहर के साथ ग्रामीण विकास को भी तरजीह दे रही है।
विज्ञापन


विधायक सुनील सांगवान ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में जन समस्याएं सुनीं और निदान के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान कबीर नगर के निवासियों ने सीवर समस्या का समाधान होने पर विधायक सुनील सांगवान का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि विधायक की ओर से उनकी वर्षों पुरानी सीवरेज समस्या का समाधान करवा दिया है। विधायक सुनील ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आज हरियाणा का चहुंमुखी विकास बिना भेदभाव के हो रहा है, जिसका पूर्ण श्रेय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जाता है। आज प्रदेश के हर गांव, शहर, मोहल्ला व ढाणियों में विकास के निर्माण कार्य स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

दादरी क्षेत्र को भी हर दृष्टि में अग्रणी रखने का प्रयास किया जाएगा। इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दिल खोलकर धन उपलब्ध करवाया जा है। सरकार की योजनाएं धरातल पर लागू होने ही दादरी हलका विकास के मामले में प्रदेश का अग्रणी हलका बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें