फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अग्निवीर और स्थाई श्रेणी के तहत सैनिक भर्ती रैली 28 से 12 फरवरी तक भीम स्टेडियम भिवानी में

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले स्थित सेना भर्ती कार्यालय से कर्नल के. संदीप ने बताया कि भिवानी के भीम स्टेडियम में 28 जनवरी से 12 फरवरी तक सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की ओर से अग्निवीर और स्थाई श्रेणी के विभिन्न पदों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भर्ती रैली उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने सीईई परीक्षा जून 2025 को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा संबंधी सभी जानकारी ज्वाइनइंडियनआर्मी डॉट एनआईसी डॉट आईएन या संबंधित भर्ती कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए करीब चार बजे भीम स्टेडियम में युवाओं की एंट्री होगी। भर्ती में शामिल युवाओं का मेजरमेंट, डॉक्यूमेंट चैक, मेडिकल फिटनेस टेस्ट तथा दौड़ होगी। दौड़ चिकित्सकों की मौजूदगी में होगी। जो उम्मीदवार शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा में पास होंगे, उन्हें अगले चरण के लिए चुना जाएगा।
कर्नल के. संदीप ने बताया कि भर्ती में अग्निवीर जीडी, क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल और ट्रेड्समैन के पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने एक या एक से अधिक श्रेणियों में पंजीकरण किया है और सामान्य प्रवेश परीक्षा पास की है, उनके लिए एक ही बार दौड़ में भाग लेने की अनुमति होगी। ऐसे उम्मीदवारों के लिए एक ही एडमिट कार्ड मिलेगा, जिसमें सभी श्रेणियों को दर्शाया होगा। एडमिट कार्ड को शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा में साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ दस्तावेज भी लाने होंगे। जिनमें कक्षा 10 व 12 उत्तीर्ण की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिस वेरिफिकेशन (ऑनलाइन), एनसीसी, खेल प्रमाण पत्र, सेना से संबंधित प्रमाण पत्र (रिलेशन सर्टिफिकेट) और एडमिट कार्ड में सूचित दस्तावेज लाने होंगे। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर लें। इसकी सूचना लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी।

उन्होंने बताया कि भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं का ड्रग टेस्ट भी होगा। किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार कि धोखाधड़ी या दलाल से सावधान रहें। भर्ती प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी और योग्यता पर आधारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें