फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: साइबर ठग ने सैनिक को लगाई 69 हजार 801 रुपये की चपत

Wed, 26 Jun 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बा निवासी एक सैनिक को साइबर ठगों ने 69801 रुपये की चपत लगा दी। शिकायत के आधार पर बाढड़ा थारा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बाढड़ा निवासी हाफिज खान पुत्र रसीद खान ने बताया कि वह सेना में नौकरी करता है। 16 मई 2024 को उसने फ्लिप कार्ट पर मोबाइल ऑर्डर किया था। इसके बाद एक नंबर से उसके पास कॉल आई। उसने कॉल रिसीव की तो सामने वाले शख्स ने कहा कि वह फ्लिप कार्ट कस्टमर केयर से बोल रहा है। ऑनलाइन ऑर्डर के लिए 5 रुपये पे करने होंगे। इसके बाद उसने एक यूपीआई नंबर दिया और उसमें ट्रांजेक्शन करने की बात कही। हाफिज खान ने बताया कि कॉल करने वाले शख्स ने उसे एक कोड भी दिया। जब उसने कोर्ड को यूपीआई आईडी में डाला तो खाते से 69801 रुपये कटने का मैसेज आ गया। इसके बाद उसने दोबारा उस नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो आरोपी ने कॉल काटकर मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद वह बाढड़ा थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत सौंपी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें