चरखी दादरी। हाउसिंग फॉर ऑल विभाग हरियाणा की ओर से मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के प्रथम चरण के तहत दिए जाने वाले भूखंडों के लिए 26 जून को नारनौल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। नगर परिषद प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सोमवार को ड्राॅ निकाला गया था। इसमें जिले के 708 लोगों का नाम निकला है। अब इन लाभार्थियों को भूखंडों का प्रमाण पत्र दिया जाना है। इसके लिए बुधवार को नारनौल में आयोजित कार्यक्रम किया जाएगा। जिले के लाभार्थियों के लिए शहर के रोज गार्डन से सुबह 9 बजे बस नारनौल के लिए रवाना होगी। संवाद