फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कोर्पियो सवार युवकों से पिस्टल, 15 कारतूस और 90 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ ने एनएच-152 डी पुल के नीचे से स्कॉर्पियो सवार चार युवकों को काबू कर उनके पास से अवैध पिस्टल, 15 कारतूस और 90 ग्राम चरस बरामद की है। तीन आरोपी झज्जर के जबकि चौथा सोनीपत का रहने वाला है। उनकी पहचान झज्जर के जसोर खेड़ी निवासी प्रदीप उर्फ फौजी व प्रमोद उर्फ काला, झज्जर के सिलानी गेट निवासी जगबीर और सोनीपत जिले के थाना कलां निवासी सुमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह अपनी टीम सहित बुधवार को दिल्ली रोड पर गश्त कर रहे थे। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि झज्जर के जसोर खेड़ी निवासी प्रदीप उर्फ फौजी और प्रमोद उर्फ काला अपने दो साथियों के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर झज्जर से दादरी की तरफ आ रहे हैं। उनके पास अवैध हथियार व मादक पदार्थ भी हैं। सूचना पर टीम ने एनएच-152 डी पुल के नीचे नाकाबंदी कर दी। करीब आधे घंटे बाद टीम ने झज्जर की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो एचआर-13 जी-8386 को रुकवाया। टीम को स्कॉर्पियो में मुखबिरी के अनुसार चार युवक सवार मिले। चालक ने पूछताछ के दौरान अपनी पहचान जसोर खेड़ी निवासी प्रदीप उर्फ फौजी जबकि बगल वाली सीट पर बैठे युवक ने अपनी पहचान सिलानी गेट निवासी जगबीर के रूप में बताई। पीछे बैठे दो युवकों की पहचान जसोर खेड़ी निवासी प्रमोद उर्फ काला व सोनीपत के थाना कलां निवासी सुमित के रूप में हुई।
- एसडीओ की मौजूदगी में तलाशी लेकर की बरामदगी
स्कॉर्पियो में अवैध हथियार व मादक पदार्थ होने की सूचना के चलते राजपत्रित अधिकारी के तौर पर बिजली निगम के एसडीओ को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में चारों की तलाशी ली गई और सुमित से एक पिस्टल और 15 कारतूस जबकि प्रदीप उर्फ फौजी से 90 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन

वर्जन::
सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ ने स्कॉर्पियो सवार चार युवकों को दबोचा है। उनसे एक अवैध पिस्टल, 15 कारतूस और 90 ग्राम चरस बरामद हुई है। उनके खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ और सशस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-पवन कुमार, प्रवक्ता, जिला पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें