फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सांसद ने विकास कार्यों की हर तीन महीने में प्रगति रिपोर्ट तैयार के दिए निर्देश

Wed, 29 Oct 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से चर्चा करते सांसद धर्मबीर सिंह। विज्ञप्ति
विज्ञापन
फोटो 16 : विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से चर्चा करते सांसद धर्मबीर सिंह। विज्ञप्ति
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। सांसद धर्मबीर सिंह ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं के लिए आवंटित बजट को निर्धारित समयावधि में खर्च करने में देरी बरतने पर चिंता जताई है। सांसद ने सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए कहा है।
सांसद ने विभागों के अधिकारियों से किसान को डीएपी की आपूर्ति करवाने, गांवों में दूषित पानी की निकासी, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र के लिए आवंटित बजट को त्वरित तौर पर खर्च कर आमजन को राहत पहुंचाने के लिए कहा। बाढड़ा में लघु सचिवालय निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने, नलकूप कनेक्शन जारी करने व चकबंदी जैसे कार्यों को जल्द सिरे चढ़ाने के लिए कहा। सांसद ने हर तीन माह में प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

विधायक उमेद पातुवास के फार्म हाउस पर विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में सांसद धर्मबीर सिंह के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी, एसडीएम आशीष सांगवान व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिरकत की।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में आवंटित धन राशि के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की। विधायक उमेद पातुवास ने अधिकारियों से पिछले एक साल की योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी का कारण पूछा। इस पर अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक ने झोझूकलां में खरीद केंद्र निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया, सड़क मार्गों का प्रस्ताव तैयार करने की बात भी कही।
बैठक में बीडीपीओ मनोज कुमार, कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगांवां, मुंशीराम जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें