फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कृष्ण बाल-लीला व कंस वध की कथा सुनाई

Wed, 29 Oct 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान पूजा करते हुए श्रद्धालु। विज्ञप्ति
विज्ञापन
फोटो 3 : श्रीराम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पूजा करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
विज्ञापन


श्रीराम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का छठवां दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। स्थानीय श्रीराम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को कथा वाचक पंडित चंद्रप्रकाश ठाकुर ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व कंस वध से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया।
चंद्रप्रकाश ठाकुर ने कथा में बताया कि बाल्यावस्था में ही भगवान श्रीकृष्ण ने असुरों का संहार कर धर्म की स्थापना की। उन्होंने कालिया नाग का उद्धार करते हुए यमुना तट पर दिव्य लीला रचकर संदेश दिया कि जब-जब अधर्म बढ़ेगा, तब-तब भगवान स्वयं धर्म की रक्षा के लिए अवतरित होंगे। कथा के दौरान महाराज ने भजन के माध्यम से कृष्ण की बाल क्रीड़ाओं का रसपान कराया।
विज्ञापन

कथा वाचक ने बताया कि महारास अद्वितीय लीला है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ रास रचाकर यह दर्शाया कि ईश्वर का प्रेम सर्वव्यापी, निष्काम और आत्मिक होता है। उन्होंने बताया कि रास में स्वयं भगवान भोलेनाथ भी सखा रूप में शामिल होने के लिए पहुंचे और गोपेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्ध हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला मंडल सदस्यों ने डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान नीतू बंसल, प्रीति मित्तल ने सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों का पुष्प-मालाओं से स्वागत किया। यजमान के रूप में विकास व प्रिया ने अपनी भूमिका निभाई।
इस दौरान रोहताश शर्मा, सुनीता,सतीश, मोनिका, सरिता, संतोष जैन, जया, अनीता, सोनिया, पूनम, सुमित्रा, सावित्री आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें