फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: धोखाधड़ी से जमीन नाम करवाने का छठा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। खेड़ी बत्तर गांव में धोखाधड़ी से जमीन नाम कराने के मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजय छपार गांव का रहने वाला है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भिवानी जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि खेड़ी बत्तर निवासी पिंकी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनके नाम पर गांव में लाल डोरे की जमीन है, जिसमें वह और उसकी मां हिस्सेदार है। उसके भाई रविंद्र उर्फ मोहित ने धोखे से नकली दस्तावेज तैयार करवा कर सारी जमीन अपने नाम करवा ली और उसे अपनी पत्नी कोमल के साथ मिलकर दो हिस्सों में बेच दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस इस मामले की आरोपी कोमल, राजकुमार, रविंद्र, धर्मपाल उर्फ धर्मू और दिनेश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि 17 मार्च को एसआई जीतराम की अगुवाई में गठित टीम ने छठे आरोपी संजय को भी काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें