फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोहतक रोड पर भरा दूषित पानी, आवागमन में हो रही परेशानी

Fri, 31 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रावलधी चौक के समीप मुख्य रोहतक रोड पर भरे दूषित पानी से गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट:
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोग परेशान, जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ बनी नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के रोहतक रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को सीवर के दूषित पानी का दंश अभी और झेलना पड़ सकता है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी इस मेन लाइन की सफाई होने में समय लग सकता है। उसके बाद ही समस्या का स्थायी समाधान संभव है। दूसरी ओर करीब 50 मीटर की दूरी में एक फुट तक दूषित पानी भरा होने से लोग बेहद परेशान हैं।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि विभाग की ओर से हायर की गई एजेंसी के कर्मचारी अन्य स्थान की मेन लाइन की सफाई करने में लगे हैं। वहां की सफाई होने के बाद ही रोहतक रोड पर डाली गई सीवर लाइन की सफाई होगी। फिलहाल, अस्थायी प्रबंध करते हुए ट्रैक्टर के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

रावलधी चौक के समीप रोहतक रोड पर पिछले एक सप्ताह से सीवर मैनहोल ओवरफ्लो की करने से दूषित पानी भरा है। सीवर मैनहोल का पानी मुख्य सड़क के बीच भर जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। समस्या का समाधान करवाने के लिए दो दिन पहले वार्ड पार्षद के साथ दुकानदार विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन, अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
इसके चलते लोगों में जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रविवार तक पानी की निकासी नहीं हुई तो वो बड़ा कदम उठाएंगे।
- लोग बोले : सुनवाई न होने पर रोड करेंगे जाम
वार्ड पार्षद जयसिंह लांबा, सुमित कुमार, भगत सिंह, रामसिंह, कर्ण सिंह व पप्पू आदि ने बताया कि अगर विभाग के अधिकारियों ने जल्दी से हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तब वे आंदोलन शुरू कर सकते हैं। यहां तक कि मुख्य रोहतक रोड पर जाम लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
- दुकानों के सामने दूषित जलभराव होने के कारण जहां ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं, वहीं, कामकाज प्रभावित है। वहीं, राहगीरों को भी यहां से आवागमन करने में दिक्कतें हो रही हैं।
-राजीव कादयान, दुकानदार
- लंबे समय तक दूषित पानी रहने के कारण पूरा दिन दुर्गंध फैली रहती है। वहीं, दूषित पानी से बार-बार गुजरना पड़ता है। इसके चलते लोगों में बीमारियां फैलने का अंदेशा भी है।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, स्थानीय निवासी
वर्सन:
मेन सीवर लाइनों की सफाई के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए हुए हैं। एजेंसी के कर्मचारी शहर की अन्य लाइनों की सफाई में लगे हैं। वहां की सफाई होने के बाद ही इस लाइन की सफाई की जाएगी। फिलहाल, पानी निकासी के लिए अस्थायी प्रबंध के तौर पर ट्रैक्टर और मोटर लगाकर पानी निकाला जा रहा है।
-मुकेश कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
फोटो: 38
शहर के रोहतक रोड पर सीवर मैनहोल से निकलता दूषित पानी। संवाद
फोटो: 39
रावलधी चौक के समीप मुख्य रोहतक रोड पर भरे दूषित पानी से गुजरते वाहन चालक। संवाद
फोटो: 40
राजीव कादयान।
फोटो:41
सुरेश कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें