कादमा/झोझूकलां। भोपाली-सिरसली माइनर मंगलवार को सिरसली गांव के समीप टूट गई। इसके चलते करीब दो एकड़ कृषि योग्य भूमि पर पानी भर गया। इस कारण किसान की सरसों की फसल बर्बाद हो गई। वहीं, ग्रामीणों और किसान ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सिरसली सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानवीर ने बताया कि माइनर पहले से लीकेज कर रही थी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को कई बार कॉल कर सूचित किया गया। बावजूद इसके संज्ञान न लेने पर लिखित में शिकायत देकर माइनर की लीकेज ठीक कराने की मांग की गई। इसके बाद भी अधिकारी नहीं चेते और मंगलवार सुबह माइनर टूट गई।
इसका पता चलते ही ग्रामीणों ने तत्काल विभाग को सूचित कर पीछे से पानी बंद कराया। वहीं, किसान जितेंद्र ने बताया कि दो एकड़ में लगाई गई सरसों की फसल में पानी भरने से उसे नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने विभाग से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
चरखी दादरी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आरओ प्लांट की संख्या बढ़ती जा रही है जबकि इनमें से कई का पानी पीने योग्य नहीं है।
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद