फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता पर सवाल : आरओ प्लांट से लिए पानी के छह नमूनों में से चार फेल

विज्ञापन
चंपापुरी स्थित पानी के सैंपल जांच के लिए बनाई गई लैब।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आरओ प्लांट की संख्या बढ़ती जा रही है जबकि इनमें से कई का पानी पीने योग्य नहीं है। यह स्थिति जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय स्थित प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट बयां कर रही है। यहां छह आरओ प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल की जांच की गई और इनमें से चार के सैंपल फेल पाए गए।
विज्ञापन


ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरओ प्लांट संचालक लोगों को कितना गुणवत्तापूर्ण पानी पिला रहे हैं। सूत्रों की मानें, तो कुछ समय मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने जनस्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर आरओ प्लांट पर दबिश दी थी।

उस दौरान संयुक्त टीम को कुछ आरओ प्लांट बिना विभागीय अनुमति के चलते मिले थे। वहीं, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निर्देशों पर विभाग की ओर से वहां से पानी के नमूने भी लिए गए थे। इन नमूनों को जांच के लिए चंपापुरी स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में संचालित प्रयोगशाला भेजा गया था।
विज्ञापन


हाल ही में इनकी जांच रिपोर्ट आई है और छह में से चार आरओ प्लांट से लिए गए पानी के नमूनों की रिपोर्ट फेल पाई गई।दरअसल, शहर की आधी से अधिक आबादी पैसे खर्च कर महंगे दामों में आरओ प्लांट संचालकों से कैंपर खरीदकर पानी पीने को विवश हैं। शहर की बात करें, तो करीब पांच हजार से अधिक कैंपर प्रतिदिन लोगों की ओर से रखवाए जाते हैं। हाल ही में फेल पाए गए आरओ प्लांटों के नमूनों के बाद लोगों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

इन प्लांट के पानी सैंपल आए फेल

बिरहीकलां स्थित स्वामी आरओ प्लांट नंबर एक, स्वामी आरओ प्लांट नंबर दो, घिकाड़ा रोड स्थित मिर्चिया आरओ प्लांट, गांव बिगोवा स्थित जय बजरंग बली आरओ प्लांट के सैंपल फेल पाए गए हैं। वहीं, गांव समसपुर स्थित जय बजरंग बली आरओ प्लांट और गांव मोरवाला स्थित शिव गंगा आरओ प्लांट के सैंपल सही पाए गए हैं।

प्रदूषण विभाग के मानकों पर भी नहीं उतरे खरा

सूत्रों की मानें, तो कुछ लोगों ने बिना आवश्यक प्रकिया व औपचारिकताएं किए बिना ही आरओ प्लांट संचालित किए हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की अगुवाई में जांच करने पर कुछ आरओ प्लांट प्रदूषण विभाग के नियमों पर भी खराब नहीं उतरे।


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की अगुवाई में आरओ प्लांट पर की गई छापेमार कार्रवाई में हमारी टीम भी साथ थी। वहां, प्रदूषण संबंधी कुछ खामियां भी पाई गईं थी और इन पर संज्ञान लेकर नोटिस भी भेजे गए हैं। - नवनीत कुमार, एसडीओ, प्रदूषण विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें