फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर अभियान लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण अभियान : सुशील

Sun, 05 Jul 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। ब्राह्मण धर्मशाला में कांग्रेस खंड अध्यक्ष सुरेश श्योराण की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक सोमवीर सिंह व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष सुशील कहा कि एसआईआर अभियान लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण अभियान है। प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर पहुंचकर अभियान को सफल बनाना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश श्योराण ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के सहयोग और आपसी समन्वय से ही संभव है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस संगठन को और मजबूत किया जाएगा। पूर्व विधायक सोमवीर सिंह ने कहा कि भाजपा समाज को धर्म और वर्ग के आधार पर बांटने की राजनीति करती है जबकि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की विचारधारा में विश्वास रखती है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कन्वीनर राजू मान, जिला उपाध्यक्ष सुमित डूडीवाला, रामनिवास पिचोपा, बौंदकलां ब्लॉक अध्यक्ष सतबीर फोगाट, जिला महासचिव जगबीर बेरला, रोहतास, जिला सचिव संदीप फोगाट, जिला सचिव वीरेंद्र ढिल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें