फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हरियाणवी गायिका की कार का शीशा तोड़ा, घर तक किया पीछा

Fri, 14 Feb 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर रेनू श्योराण।
विज्ञापन
फोटो 46
विज्ञापन

हरियाणवी सिंगर रेनू श्योराण।


- हुई गांव निवासी रेनू श्योराण की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला, एक लाख रुपये और सोने की चेन तोड़ ले जाने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव हुई निवासी हरियाणवी गायिका रेनू श्योराण ने कुछ लोगों पर पीछा कर दुर्व्यवहार करने, गाड़ी पर पत्थर फेंकने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उनकी ओर से मामले की शिकायत बाढड़ा थाना पुलिस को दी गई है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव हुई निवासी रेनू ने बताया कि वह गायिका हैं। 9 फरवरी को झज्जर जिले के बेरी में कार्यक्रम कर अपने गांव लौट रही थीं। जब वह गांव में मंदिर के पास पहुंचीं तो पीछा कर कुछ लोगों ने अपनी गाड़ी अड़ाकर उन्हें रुकवा लिया। आगे अड़ाई गई गाड़ियों में सवार लोग उतरकर नीचे आए तो गायिका ने गाड़ी के दरवाजे लॉक कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद एक शख्स ने गाड़ी के शीशे को पत्थर मारकर तोड़ दिया। इसके बाद रेनू ने डायल 112 पर कॉल की तो पुलिस ने कहा कि आप घर चली जाओ, हम आपके घर आ जाएंगे। इसके बाद वह वहां से घर की तरफ चली गईं। आरोपी घर की ओर आ गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी गाड़ी से एक लाख रुपये निकालने के साथ सोने की चेन भी तोड़ ले गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त लोग उनके साथ गलत संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते हैं। पहले भी कई बार उनके साथ ऐसी गलत हरकत कर चुके हैं। दो बार बाढ़ड़ा थाने में भी इस संबंध में उन्होंने शिकायत दी है। वहीं, इस मामले में रेनू श्योराण की ओर से 11 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी गई। इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

वर्सन:
सिंगर ने पुलिस को शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पुलिस काबू कर लेगी।
-दिलबाग सिंह, एसएचओ, बाढड़ा पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें