दादरी सीआईए ने आरोपी को किया काबू, झोझूकलां थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव मंदोली में मादक पदार्थ बेचने आए युवक को अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से 220 ग्राम सुल्फा बरामद किया गया। उसकी पहचान कोसली निवासी अजय के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ झोझूकलां पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए दादरी-महेंद्रगढ़ चौक पर मौजूद थी। उसी दौरान टीम को एक स्कूटी सवार युवक के नशीला पदार्थ लिए होने की सूचना मिली। बताया कि एक स्कूटी सवार युवक कोसली की ओर से मंदोली मादक पदार्थ बेचने के लिए आएगा। उसी दौरान टीम ने बस अड्डे पर पहुंचकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक स्कूटी सवार बलकरा की ओर से आया।
नाम-पते की पुष्टि होने पर टीम ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान स्कूटी की डिकी में 220 ग्राम सुल्फा मिला। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।