शहर में डेंगू जागरुकता मुहिम चलाती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
चरखी दादरी। शहर में वीरवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इसके तहत आमजन को डेंगू के लक्षण समेत बचाव की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश जाखड़ ने बताया कि आज पूरे देश में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जा रहा है। डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया के संकेत और लक्षण बहुत समान हैं और इसलिए दोनों वायरस के अंतर को समझने के लिए लोगों में उलझने पैदा होती हैं। जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर लाल दाने निकलना, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, पुतली घुमाने में दर्द होना आदि इसके लक्षण हैं और उन्हें हल्के में लेने की भूल न करें। इस मौके पर इंद्रजीत, तेजवीर व संजय कुमार आदि मौजूद रहे।